UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, अक्षत-गीतिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

खबर सार :-
UK Board Result 2026 Topper List : उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अपने रिजल्ट सीधे अमर उजाला पर देख सकते हैं।

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, अक्षत-गीतिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट
खबर विस्तार : -

UK Board Result 2026:  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) ने साल 2026 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के साथ ही DigiLocker पर भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 10वीं में 92.10% छात्र सफल रहे, जबकि 12वीं में 85.11% छात्र पास हुए। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने 98.20% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदिरत्ता ने संयुक्त रूप से 98.00% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 

UK Board Result 2026: 10वीं में 108,983 छात्रों ने दी थी परीक्षा

बता दें कि हाई स्कूल परीक्षा के लिए 112,266 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था; इनमें से 108,983 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, और 100,373 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.33% अधिक है। इस बार लड़कियों ने बारी मारी है। लड़कों के लिए पास प्रतिशत 88.03% रहा, जबकि लड़कियों के लिए यह 96.07% रहा। संस्थागत उम्मीदवारों (नियमित छात्रों) के लिए रिजल्ट 92.47% दर्ज किया गया, जबकि निजी उम्मीदवारों के लिए यह 65.05% रहा। बागेश्वर जिला 96.98% के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ राज्य में शीर्ष पर रहा।

UK Board 10th Topper List 2026: 10वीं टॉपर्स लिस्ट

रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर
1 अक्षत गोपाल 491 98.2% रामनगर
2 इशांत कोठारी 490 98.0% उत्तरकाशी
भूमिका 490 98.0% नैनीताल
3 योगेश जोशी 489 97.8% बागेश्वर

UK Board 12th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट

इंटरमीडिएट में इस बार 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं थी। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। 

रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर
1 गीतिका पंत 490 98.0% बागेश्वर
सुशीला मेहंदीरत्ता 490 98.0% यूएस नगर
2 आर्यन 489 97.8% ऋषिकेश
3 वंशिका 485 97.0% जल्द घोषित होगा

UK Board 12th Topper List 2026:  टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप

उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित कर सकता है। पिछले साल, बोर्ड ने घोषणा की थी कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

UBSE 10th 12th Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट और डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • छात्रों को सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाना चाहिए।

  • होमपेज पर, “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी डालें, और फिर कैप्चा कोड डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

बता दें कि इस साल, उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित कीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। 

UK Board Toppers 2025: पिछले साल किसने किया था टॉप 

पिछले साल, हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षाओं में दो छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया था। बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी के जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से 496 अंकों (99.20%) के स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया। वहीं, कक्षा 12 में, देहरादून की अनुष्का राणा ने 493 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

अन्य प्रमुख खबरें