No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी

खबर सार :-
No exam railway Recruitment 2026 2027: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने साल 2026- 27 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कुल 1,644 पदों पर रिक्तियां निकली हैं।

No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
खबर विस्तार : -

 

No exam railway Recruitment 2026 2027: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने साल 2026 और 26 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसमें कुल 1644 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इच्छुक छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।  

ट्रेड अप्रेंटिस

भारतीय रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर बम्पर  वैकेंसी निकाली है। इसमें खास बात यह है कि आपको इसके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इसकी चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक, स्टेनो समेत कई पदों पर भर्ती किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों को निम्न शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं में पास होना अनिवार्य है और इसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर से पास हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें भर्ती के लिए उम्र भी निर्धारित की गई है। इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी गई है।

चयन मेरिट बेस्ड

इस भर्ती में सबसे खास बात यह है, कि इसके लिए आपको कोई एग्जाम और इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस्ड होगा। इसके लिए 10वीं के नंबर और आईटीआई के छात्रों को बराबर महत्व दिया जाएगा। दोनों के औसत प्रतिशत के आधार पर इसे तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

आधिकारिक वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 4 जून 2026 की रात 1159 बजे तक का समय निर्धारित है। अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आप समय-सीमा के अंदर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहद सुनहरा अवसर है। 

अन्य प्रमुख खबरें