RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कभी भी आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 के नतीजे कर सकता है। हालांकि नतीजे जारी होने की तिथि और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षा में शामिल हुई उम्मीदवार https://indianrailways.gov.in/railwayboard पर जाकर सीधे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से भी रिजल्ट चेक सकते हैं। परिणाम के साथ, उम्मीदवार स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक भी देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन का आकलन करने में आसानी होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परिणाम और अन्य अपडेट के लिए क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:-
बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। नकारात्मक अंकन के तहत, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे गए थे। अस्थाई उत्तर कुंजी 1 जुलाई 2025 को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई थी। आपत्तियां दर्ज करते समय प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना अनिवार्य था।
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में स्नातक स्तर के कुल 8113 पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:-
सीबीटी 1 परीक्षा में श्रेणीवार कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा (सीबीटी 2) देनी होगी। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। अंत में, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा देनी होगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम सूची में जगह दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार