PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड ने 10 वीं की परीक्षा का परिणाम आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल पंजाब बोर्ड में लगभग 2.77 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पंजाब बोर्ड ने आज दोपहर 12:30 बजे से रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक जारी कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह ने बताया है कि कक्षा 10 का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in को ओपेन करें। इसके बाद आपको होमपेज इंटरफेस पर रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। यहां आपको 'Result Matriculation/Senior Secondary 2026' का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करके अपना रोल नंबर सही तरीके से भरने के बाद सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड दिख जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
पंजाब बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह ने छात्रों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (9549-161-161)भी जारी कर दिया है, जिससे किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्र इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। ज्यादातर छात्र परिणाम आने से पहले काफी तनाव या घबराहट महसूस करते हैं। चेयरमैन ने बच्चों से कहा, ''कृपया याद रखें कि रिजल्ट जिंदगी की मंजिल नहीं, बल्कि आपकी यात्रा का एक नया कदम है। खुद पर भरोसा रखें, कड़ी मेहनत, सब्र और हिम्मत हमेशा सच्ची सफलता दिलाते हैं। पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहें, आपका भविष्य उज्जवल है।''
पंजाब बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक हुई थी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 तक था। इस पेपर सॉल्व करने का कुल समय तीन घंटे और 15 मिनट की थी। पिछले साल की बात करें तो इस साल रिजल्ट को लेकर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। साल 2025 में पंजाब बोर्ड में कुल 96.61 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी
No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
यूपी में 722 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका
क्या एआई छीन लेगा मजदूरों की नौकरी, आपके लिए क्या है विकल्प?
देश की दिग्गज कंपनियों में इन 5 कोर्स करने वालों की बड़ी डिमांड, सलाना लाखों का पैकेज
UPESSC भर्ती परीक्षा को लेकर फेसबुक पर फैलाई अफवाह, यूजर्स को पड़ा महंगा
UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित, कितना गया कट-ऑफ
TN 12th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 95.20% छात्र सफल, यहां देखें मार्कशीट
करोड़ों की फीस ठुकराया, पीक पर बदला करियर, अब सत्ता सम्भाल रहे विजय थलपति
Job alert: छंटनी की तैयारी शुरू 15 हज़ार लोगों की जाएगी जॉब, भारतीय युवा सबसे ज्यादा प्रभावित