Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
खबर सार :-
Neet ug exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान एसओजी की जांच में पाया गया कि नीट परीक्षा के सैंपल पेपर और ओरिजिनल पेपर के कई सवाल एक जैसे पाए गए हैं, जिसके कारण पेपर लीक की आशंका जताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
Neet ug exam paper leak: हर साल लाखों छात्र नीट की तैयारी करते हैं और डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। पिछले कुछ सालों से पेपर लीक की घटना लगातार बढ़ रही है। इस साल भी नीट के पेपर को लेकर लीक होने की खबर आ रही है। नीट यूजी की परीक्षा साल 2026 में 3 मई को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम यानी पेन और पेपर मोड में की गई थी। इस परीक्षा को देशभर के 552 शहरों में आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट जून 2026 में आने की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही पेपर लीक की खबरों ने छात्रों के मन में डर पैदा कर दिया है।
एसओजी की जांच
राजस्थान एसओजी की जांच में पाया गया है कि परीक्षा से पहले ही एक सैंपल पेपर को लाखों रुपये में बेचा गया है। इस सैंपल पेपर में से ओरिजिनल पेपर के 140 प्रश्न नीट यूजी 2026 की परीक्षा से पूरी तरह मेल खा रहे हैं। इस खबर के उजागर होने के बाद राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और बाकी की दूसरी जांच टीम इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान और उत्तराखंड से एनटीए को मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा से कुछ समय पहले ही कई छात्रों को एक गेस पेपर, जिसे सैंपल पेपर भी कहते हैं, बांटा गया था।
300 में से 140 प्रश्न
नीट यूजी परीक्षा में कुल 300 प्रश्न थे, जिसमें से सैंपल पेपर से 140 प्रश्न पूरी तरह मेल खा रहे थे। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने इस मामले की गहन जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों और राजस्थान पुलिस को इसकी जानकारी दी है। एसओजी की जांच में पाया गया है कि, सैंपल पेपर केरलम से राजस्थान के सीकर में लाया गया था। इससे इस बात की आशंका ज्यादा बढ़ गई कि पेपर लीक की घटना के पीछे दूसरे राज्य का हाथ है।
मामले की छानबीन जारी
फिलहाल जांच एजेंसिया यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि पेपर लाने और बांटने में कौन लोग शामिल थे, सर्च टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। जांच टीम के मुताबिक कुछ लोगों ने छात्रों और उनके परिवार के लोगों से पक्का पेपर देने का बोलकर मोटी रकम वसूली है। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ओरिजिनल पेपर लीक हुआ था, या गेस पेपर को, जो पुराने पैटर्न पर आधारित था, वो लीक हुआ है। अभी जांच एजेंसिया मामले की छानबीन में लगी हुई हैं, ताकि छात्रों के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ न किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
JKSSB में 130 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन; 10वीं पास से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका
2026-06-23
-
TDB Recruitment 2026: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
2026-06-22
-
NEET री-एग्जाम में चूके छात्र, 1-2 मिनट की देरी से सालभर की मेहनत पर भारी
2026-06-22
-
NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
2026-06-21
-
NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
2026-06-20
-
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए देशभर में मॉक ड्रिल, पेपर लीक रोकने के लिए बनाई गई थ्री-लेयर सुरक्षा
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-19
-
2026-06-19
-
2026-06-18
-
2026-06-18
-
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15