CM vijay exam system statement: नीट परीक्षा के रद्द होने के बाद से छात्रों में काफी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पूरे देश में हर जगह बवाल मचा हुआ है। छात्रों की सालों की मेहनत बर्बाद हो रही है और इससे उनका समय भी नष्ट हो रहा है। इस घटना के बाद सिस्टम पर तीखा प्रहार करते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति ने कहा, मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट परीक्षा बंद होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 12 वीं के नंबरों के आधार पर ही मेडिकल में एडमिशन मिले। इस तरह हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।
नीट परीक्षा के रद्द होने के बाद तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति ने छात्रों को बड़ी राहत पहुंचाने वाली बात कही है। उन्होंने लगातार पेपर रद्द होने के बाद परीक्षा सिस्टम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, पेपर लीक की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसके बाद सीएम विजय ने साल 2024 में हुए पेपर लीक की घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें पेपर लीक होने के बाद 6 राज्यों में मुकदमा दर्ज हुआ था और इसकी तहकीकात के लिए मामला सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई। उनका आगे कहा, इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ.के.राधाकृष्णन की कमेटी ने सुधार के लिए 95 सुझाव भी दिए थे, लेकिन हैरानी की बात है कि महज दो साल के भीतर ही फिर से पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। विजय का मानना है कि इस तरह की लगातार हो रही पेपर लीक की घटना से बच्चों का आत्मविश्वास टूट जाएगा।
बता दें कि तमिलनाडु लंबे समय से पेपर लीक के विरोध में है। सीएम विजय ने कहा, जब इतने सुधारों के बाद भी सिस्टम सुरक्षित नहीं हो पा रहा है, तो राज्यों को यह छूट मिलनी चाहिए कि वे 12वीं की मेरिट के आधार पर अपने यहां की सीटें भर सकें। अगर परीक्षा का सिस्टम ही सुरक्षित नहीं होगा तो छात्रों का भविष्य खतरे में बना रहेगा।
इस घटना के बाद से पूरे देश में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा के सिस्टम में सुधार किया जाए। इस तरह की घटना से छात्रों का करियर बर्बाद हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी
No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
यूपी में 722 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका