यूपी में 722 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका
खबर सार :-
Recruitment 2026: UPSSSC ने आबकारी पदों की भर्ती के लिए 722 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। अगर आपने 12वीं की है तो आपके लिए यह बड़ा मौका है। लास्ट डेट से पहले जल्द करें आवेदन।
खबर विस्तार : -
Recruitment 2026: उत्तर-प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर-प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए कुल 722 पदों पर की नियुक्ति की जाएगी। जिन छात्रों ने PET 2025 की परीक्षा पास की है, वह इनके लिए आवेदल कर सकते हैं। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो जाएगी, जो 24 जून तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से UPSSSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कितनी सीटें हैं
आबकारी सिपाही भर्ती में कुल 722 पद शामिल है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन भी तय किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 246 पद, ओबीसी के लिए 165 पद, एससी के लिए 128 पद और एसटी वर्ग 12 पद आरक्षित हैं। इसमें अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानि इडब्ल्यूएस के लिए भी सीटें आरक्षित कर सकते हैं। आयोग ने 110 पद विशेष चयन श्रेणी के अंतर्गत शामिल है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही पीईटी 2025 में पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उम्मीदवार क न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से लिया जाएगा। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी। इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों केवल 25 रुपये की फीस देनी होगी और इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
आबकारी सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में किया जाएगा। इसमें सबसे पहले पीइटी 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएगें। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02