Neet Re Exam Centre Controversy: नीट पेपर का री-एग्जाम कल यानि 21 जून को होने वाला है। ऐसे में सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं। इस बीच एक खबर ने सबको हैरान कर दिया। बता दें की नागपुर के एक छात्र ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें परीक्षा सेंटर अबु धाबी दिखा रहा था। इस खबर के सामने आते ही लोगों ने एक बार फिर एनटीए की लापरवाही की हद पार करने की बात कही, लेकिन कुछ समय पहले ही एजेंसी ने दावा किया है कि छात्र ने खुद अबू धाबी सेंटर का चयन किया था।
एनटीए द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नीट यूजी परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम-सिटी करेक्शन विंडों दोबारा खोला गया था। एजेंसी ने बताया कि करीब 3.2 लाख अभ्यर्थिोयों ने इसका लाभ उठाया और उनमें से 99.5 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को उनकी पसंदीदा एग्जाम सिटी आवंटित किया गया। अबू धाबी के बारे में बात करते हुए कहा कि उसके रिकॉर्ड के अनुसार एग्जास सिटी में बदलाव अभ्यर्थी ने अपने लॉगिन के माध्यम से किया था। इसमें लगातार एक ही यूजर्स द्वारा एक्सेस का पैटर्न दिखाई देता है। एजेंसी ने साफ कहा कि उनकी वेबसाइट पर अभ्यर्थी के रजिस्टर लॉगिन में तीन अलग-अलग जगहों पर अबू धाबी सेंटर दिखाई दे रहा था।
एजेंसी ने आगे बताया, ''एक बार उम्मीदवार की आईडी से एग्जाम सेंटर को अबू धाबी में बदला गया, जबकि दो अन्य मौकों पर भी अबू धाबी सेंटर का प्रीव्यू देखा गया था।'' इसके बावजूद भी एनटीए ने 19 जून की शाम को परीक्षा से करीब 48 घंटे पहले, एग्जाम सेंटर में बदलाव कर अबू धाबी से नागपुर में बदलने का अनौपचारिक रिक्वेस्ट मिला। एजेंसी ने बताया कि अनुरोध मिलने के बाद हमारे अधिकारियों ने सेंटर बदलने की प्रक्रिया पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी शाम अभ्यर्थी के पिता से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
एनटीए ने साफ किया कि भले ही अभ्यर्थी ने खुद एग्जाम सिटी अबू धाबी चुना है, लेकिन फिर भी हमने उसका अनुरोध स्वीकार करते हुए सेंटर नागपुर अलॉट किया है। एजेंसी ने कहा कि उसकी नीति स्टूडेंट फर्स्ट है। उसकी सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि प्रशासनिक संदेह या प्रक्रिया संबंधी समस्या के कारण कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।
ये भी पढ़ें: NTA की बड़ी लापरवाही! NEET छात्र को भारत की जगह मिला अबू धाबी सेंटर, नागपुर से मांगा था परीक्षा केंद्र
अन्य प्रमुख खबरें
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए देशभर में मॉक ड्रिल, पेपर लीक रोकने के लिए बनाई गई थ्री-लेयर सुरक्षा
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07