JPSC Final Result: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदों के लिए बड़ी खुशखबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के अंतिम नतीजे जारी घोषित कर दिए गए है। सफल उम्मीदवारों के नाम और उनके रोल नंबर की सूची जेपीएससी (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार https://www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
दरअसल झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत 342 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसके लिए 342 उम्मीदवारों को चयन कर लिया गया है। JPSC मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण 864 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम में देखा जा सकता है कि आशीष अक्षत ने टॉप किया है जबकि अभय कजरू दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे, गौतम गौरव चौथे और श्वेता पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा राहुल कुमार विश्वकर्मा छठे, रॉबिन कुमार 7वें, संदीप प्रकाश 8वें, स्वाति केशरी 9वें और राजीव रंजन 10वें स्थान पर हैं।
बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए फरवरी 2024 में कुल 342 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 तक रांची में आयोजित की हुई थी। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे 22 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे। इसमें 7011 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। जबकि मुख्य परीक्षा का परिणाम 21 मई को आया।
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत कुल 342 पदों में डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद शामिल थे। भर्ती में उम्मीदवारों को आयु सीमा में 7 वर्ष की छूट दी गई थी। रिक्त पदों में से 155 पद अनारक्षित थे। वहीं, 88 पद अनुसूचित जनजाति, 31 अनुसूचित जाति, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 अन्य पिछड़ा वर्ग और 29 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित थे।
गौरतलब है कि जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों को बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ा था। मुख्य परीक्षा से लेकर साक्षात्कार और फिर अंतिम परिणाम प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग पर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की प्रक्रिया, मूल्यांकन में पारदर्शिता, उत्तर कुंजी की शुद्धता और परिणाम की समय-सीमा को लेकर अभ्यर्थियों ने काफी रोष व्यक्त किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार