JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित, 96.68 %  छात्र  सफल, देखें टॉपर्स की लिस्ट

खबर सार :-
JAC 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नतीजे DigiLocker पर उपलब्ध हैं, और स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित, 96.68 %  छात्र  सफल, देखें टॉपर्स की लिस्ट
खबर विस्तार : -

JAC 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार 6 मई को इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए है। इस साल भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा और कुल 96 प्रतिशत से ज्यादा छात्र सफल रहे। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker पर छात्र अपनी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  छात्र रोल नंबर (Roll Number) से अपना परिणाम देख सकेंगे।

JAC 12th Result 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

JAC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85,104 लड़के शामिल हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे। लड़कों का पास प्रतिशत 95.34 प्रतिशत रहा। वहीं, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए 96.68 प्रतिशत की सफलता दर हासिल की। परीक्षा में कुल 125,991 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 121,814 पास हुईं।

नतीजों की औपचारिक घोषणा JAC के चेयरमैन डॉ. नतवा हांसदा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, जिन छात्रों के नतीजे उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, उन्हें सलाह दी गई है कि वे निराश न हों और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करें। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस बार नतीजे डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker पर जारी किए गए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल के ज़रिए तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Jharkhand Board 12th Result 2026: ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

  • सबसे पहले, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट: jacresults.com पर जाना होगा।
  • जैसे ही विंडो खुले, होमपेज पर दिए गए "JAC 12th Result 2026 (Science, Commerce, and Arts)" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें, और 'Submit' पर क्लिक करें।
  • अब आपके परीक्षा के नतीजे आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • छात्र नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Jharkhand Board 12th Result 2026: आर्ट्स के स्टेट टॉपर की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल/कॉलेज
1 छोटी कुमारी 478 के. एन. +2 हाई स्कूल, नवाडीह (बोकारो)
2 अंकित कुमार 474 +2 नेशनल हाई स्कूल, डूमरी
3 अंशु कुमारी 473 प्रोजेक्ट हाई स्कूल, सांगा, रांची
       
       
       

Jharkhand Board 12th Result 2026: कॉमर्स के स्टेट टॉपर की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल/कॉलेज
1 श्वेता प्रसाद 478 योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, रांची
2 कृष कुमार वर्णवाल 472 बाल कृष्णा (+2) हाई स्कूल
3 प्रियांशी खत्री 471 सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा

Jharkhand Board 12th Result 2026: कॉमर्स के स्टेट टॉपर की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल/कॉलेज
1 रशिदा नाज़ 489 डी.ए.वी. +2 हाई स्कूल, पाथरडीह, धनबाद
2 मो. फैज़ान आलम 483 आर. के. +2 हाई स्कूल, डूमरी
3 आराधना कुमारी 481 एस. एस. +2 हाई स्कूल, डूमरिया
3 सना आफरीन 481 +2 सर्वोदय हाई स्कूल, सतगावां

DigiLocker चेक करे अपना स्कोरकार्ड 

छात्रों को सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट या ऐप पर जाना चाहिए और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) सेक्शन चुनना चाहिए। इसके बाद, अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें। आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी; आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज सकते हैं।

अन्य प्रमुख खबरें