एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस

खबर सार :-
अगर आप भारतीय सशस्त्र बल में ऑफिसर बनना चाहते है, लेकिन अगर आपको इसके सेलेक्श प्रॉसेस के बारें में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि इसमें सेलेक्ट होने की प्रक्रिया कैसे होती है ?

एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस
खबर विस्तार : -

बहुत सारे छात्र भारतीय सशस्त्र बल यानी थलसेना, नौसेना और वायुसेना में ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं। इसका चयन एनडीए के द्वारा होता है। यह बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानित पद माना जाता है। हर साल लाखों युवा देश की सेवा में अपना योगदान देने के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन सही और सटीक जानकारी न होने के वजह से इसके पहले चरण में ही बाहर हो जाते हैं।  

एनडीए में आवेदन के लिए आयु सीमा

अगर आप 12वीं में पढ़ रहे हैं और सेना में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एकदम सही समय है। इसकी तैयारी के लिए आपको सही और सटीक जानकारी की जरुरत है। संघ लोक सेवा आयोग साल में दो बार एनडीए परीक्षा का आयोजन कराता है। इसमें आवेदन करने के लिए आपकी आयु सीमा 16.5 से 19.5 के बीच होनी चाहिए। इसमें परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 3 साल तक पुणे के खडकवासला में ट्रेनिंग दिलाई जाती है। इसके बाद छात्र अपनी पसंद के अनुसार तीनों सेना में से जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसमें एक साल की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप पढ़ाई के दौरान  सेना में जाना चाहते हैं, तो यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी, इंडियन नेवल एकेडमी और एयर फोर्स एकेडमी में जा सकते हैं। यह भी साल में दो बार आयोजित किया जाता है। 

इंजीनियरिंग उम्मीदवार को मौका

भारतीय सशत्र बलों मे कुछ ऐसे अवसर भी हैं, जिसमें सेलेक्शन पाने के लिए किसी तरह की परीक्षा नहीं देनी होती है। अगर आपका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग से है, तो एसएससी टेक SSC Tech के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही  NCC ‘C’ Certificate ग्रेड बी वालों के लिए एनसीसी एंट्री स्कीम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपके कॉलेज मार्क्स के आधार पर SSB में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

अंतिम मेरिट लिस्ट के बाद चयन

इसमें महिलाओं को भी समान अधिकार दिया गया है। एनडीए, सीडीएस एएफसीएटी और कई टेक्निकल एंट्री के माध्यम से सेना, नौसेना और वायुसेना में सेलेक्शन पा सकती हैं। कई विभागों में अब महिलाओं को परमानेंट कमीशन भी मिलता है। इसमें लिखित परीक्षा और डायरेक्ट एंट्री के बाद उम्मीदवार को 5 दिन की कठिन SSB इंटरव्यू देना पड़ता है। इसमें टेस्ट बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व, मनोवैज्ञानिक और नेतृत्व क्षमता की परख की जाती है। इसमें ग्रुप टास्क, साइकोलॉजिकल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू होता है। इसमें चयनित छात्र को मेडिकल टेस्ट पास करना होता है। इसमें अंतिम मेरिट लिस्ट बनती है और चयनित उम्मीदवार को आगे ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।

अन्य प्रमुख खबरें