Engineering Projects India Limited: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ा मौका, EPI लिमिटेड में निकली 14 पदों पर बंपर भर्ती
खबर सार :-
इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर नियमित भर्तियों की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसमें B.E./B.Tech और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार योग्य हैं।
खबर विस्तार : -
Engineering Projects India Limited: इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ईपीआई ने निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर योग्य और अनुभवी पेशेवरों की 14 पदों पर वैकेंसी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
Engineering Projects India Limited: ईपीआई लिमिटेड ने 14 पदों के लिए निकाली भर्ती
ईपीआई लिमिटेड के द्वारा जारी 14 रिक्तियों में से असिस्टेंट मैनेजर के कुल 9 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 1 पद, मैकेनिकल के लिए 2 पद और सीनियर मैनेजर के लिए 2 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगा गया है। इसका आवेदन 24 जून से शुरु होगी, जो 3 जुलाई तक रहेगी। जो भी छात्र इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ईपीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल में बीई, बीटेक या एएमआईई में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Engineering Projects India Limited: 40 से 70 हजार तक मिलेगी सैलरी
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु पद के अनुसार 32 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 40 हजार से 70 हजार तक दिया जाएगा। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।
Engineering Projects India Limited: मुंबई में कराया जाएगा इंटरव्यू
आयोग की तरफ से इंटरव्यू मुंबई में कराया जाएगा। हालांकि अभी तक इसमें तिथि, समय और पते की घोषणा नहीं की गई है। जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा, उन्हें केंद्र पर तय समय के अंदर पहुंचना होगा। इसके साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेज साथ ले जाना होगा। संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटो कॉपी को वेरिफिकेशन के लिए पते पर ले जाना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
JKSSB में 130 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन; 10वीं पास से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका
2026-06-23
-
TDB Recruitment 2026: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
2026-06-22
-
NEET री-एग्जाम में चूके छात्र, 1-2 मिनट की देरी से सालभर की मेहनत पर भारी
2026-06-22
-
NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
2026-06-21
-
NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
2026-06-20
-
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए देशभर में मॉक ड्रिल, पेपर लीक रोकने के लिए बनाई गई थ्री-लेयर सुरक्षा
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-19
-
2026-06-19
-
2026-06-18
-
2026-06-18
-
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
-
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15