DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास

खबर सार :-
DHSE Kerala Plus Two Result 2026 Out : केरल के उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने आज, 26 मई 2026 को 12वीं कक्षा यानी 'प्लस टू' का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल, कुल 77.97 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
खबर विस्तार : -

DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE), केरल ने मंगलवार 26 मई, 2026 को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। केरल +2 रिजल्ट 2026 की घोषणा दोपहर 3:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए की गई। इस साल, कुल 77.97 प्रतिशत छात्र प्लस टू बोर्ड परीक्षाओं में पास हुए हैं। जो छात्र 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों  results.hse.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in, results.kerala.gov.in, और dhsekerala.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर करते है। इसके अलावा छात्र 'सफलम' (Saphalam) मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर (DigiLocker) की मदद से भी डिजिटल मार्क्स मेमो प्राप्त कर सकते हैं।

DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : 4.5 लाख से ज़्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री, एन. शमसुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किए। रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल अंक, पास होने की स्थिति और अन्य ज़रूरी जानकारी दिखाई देगी।  इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से 28 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। 4.5 लाख से ज़्यादा छात्र केरल बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। पिछले साल भी, यह आंकड़ा 4 लाख से ज़्यादा था। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन के चक्र को रिकॉर्ड समय में पूरा कर आज नतीजे लाइव कर दिए गए हैं।

DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं- dhsekerala.gov.in या result.kite.kerala.gov.in।
  • यहां होमपेज पर मौजूद "Kerala Plus Two Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना स्कूल कोड डालें और 'Submit' पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपकी केरल कक्षा 12 का परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: स्कोरकार्ड की जाँच करें और उसका PDF डाउनलोड करें।

Kerala Board 12th Result 2026 : पिछले साल के रिजल्ट का पूरा डेटा

पिछले साल 2025 में केरल प्लस टू के रिजल्ट 22 मई को जारी किए गए थे। पिछले साल, कुल 77.81% छात्र पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उनका पास प्रतिशत 83.25% रहा। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में, कुल 74.21% छात्र पास हुए। वहीं, ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम का पास प्रतिशत सबसे कम रहा, जिसमें 69.16% छात्र पास हुए।

अन्य प्रमुख खबरें