Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी
खबर सार :-
Cuet ug 2026 exam:की परीक्षा कल से यानी 11 मई से शुरू होने वाली है। यह 31 मई तक चलेगी। हाल ही में NTA ने गाइडलाइन जारी की है, जिसे परीक्षा देने से पहले हर छात्र को जरूर पढ़ना चाहिए।
खबर विस्तार : -
Cuet ug 2026 exam: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET-UG की परीक्षा कल से शुरू होने वाली है, जिसमें लगभग 15 लाख बच्चे पेपर देने वाले हैं। यह परीक्षा 11 से 31 मई तक चलेगी। NTA हाल ही में छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी की है, छात्र को परीक्षा देने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें, जिससे परीक्षा केद्र पर किसी तरह की परेशानी न हो।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस
देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र एग्जाम देते हैं। इस साल भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस की परीक्षा कल से यानी 11 मई से शुरू होने जा रही है। इस साल लगभग 15 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगें। इस परीक्षा में पेपर हर करने से लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी गाइडलाइन और कड़े नियमों पालन करने जैसी बड़ी चुनौती है। कई बार ऐसा होता है कि एक छोटी-सी लापरवाही के कारण परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाता है। अगर किसी ने गलत ड्रेस कोड पहना है या किसी प्रतिबंधित सामान को परीक्षा केंद्र के भीतर लाया गया है तो ऐसे परीक्षा केंद्र से बाहर जाना पड़ सकता है।
NTA द्वारा जारी गाइडलाइन
आपकी सालों की मेहनत बेकार न जाए इसके लिए आपको NTA द्वारा जारी गाइडलाइन को जरूर जान लेना चाहिए। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि छात्र अपने सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो आधार या रजिस्टर्ड आईडी प्रूफ मैच नहीं करती है, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित ओरिजिनल सर्टिफिकेट साथ ले जाना होगा। वहीं हल्के रंग के, साधारण और आरामदायक कपड़े (जैसे आधी बाजू की टी-शर्ट/कुर्ता) पहनकर आना जरूरी है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इसके साथ ही NTA की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, छात्र अपने पास प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, एक वैध फोटो आईडी (आधार,पैन पासपोर्ट) और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है। छात्र अपनी परीक्षा समय से पहले ही सेंटर पर पहुंच जाए। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाईल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें माउस और स्क्रीन की उपयोग करने में सहज रहें। यदि आपके कंप्यूटर में किसी तरह की तकनीकी समस्या हो तो तुरंत निरीक्षक को बताएं। हर प्रश्न पर नेगेटिव मार्किंग है, तो गलत उत्तर देने से बचें। 60 मिनट की समयावधि का सही प्रबंधन करें, जो प्रश्न नहीं आते उसपर समय बर्बाद न करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
JKSSB में 130 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन; 10वीं पास से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका
2026-06-23
-
TDB Recruitment 2026: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
2026-06-22
-
NEET री-एग्जाम में चूके छात्र, 1-2 मिनट की देरी से सालभर की मेहनत पर भारी
2026-06-22
-
NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
2026-06-21
-
NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
2026-06-20
-
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए देशभर में मॉक ड्रिल, पेपर लीक रोकने के लिए बनाई गई थ्री-लेयर सुरक्षा
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-19
-
2026-06-19
-
2026-06-18
-
2026-06-18
-
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15