CBSE Class 12 Result 2026 LIVE updates : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की लिए अच्छी खबर सामने आई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज मंगलवार को किसी भी वक्त 12वीं (Class 12) के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सीबीएसई की तैयारियों की मौजूदा रफ़्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि नतीजे किसी भी समय प्रकाशित किए जा सकते हैं। DigiLocker पर ‘Coming Soon’(जल्द आ रहा है) का मैसेज दिखाई देने लगा है। जिससे छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता को और बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपलोड करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। इस साल 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ दिन पहले कहा था कि CBSE मई 2026 के तीसरे सप्ताह में 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे।
इसके अलावा, छात्र DigiLocker पोर्टल (results.digilocker.gov.in) और UMANG App के ज़रिए भी अपने नतीजे देख सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID तैयार रखे, जिससे नतीजे आने के बाद तुरंत परिणाम चेक कर सकें। आमतौर पर सीबीएसई सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच नतीजों की घोषणा करता है।
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 13 मई 2025 को घोषित किया गया था। पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि CBSE कक्षा 12 के परिणाम 12 या 13 मई को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी विशिष्ट तिथि या समय के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। पिछले साल सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो 2024 के 87.98 प्रतिशत से अधिक था।
इस साल, सीबीएसई बोर्ड ने12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल प्रक्रिया का इस्तेमाल करके किया है। इससे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के सुव्यवस्थित होने और अंकों के कुल योग में होने वाली गलतियों के खत्म होने की उम्मीद है। 11वीं 12वीं के शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन का काम सौंपा गया था और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पहले से ही लॉगिन क्रेडेंशियल दिए गए थे। इससे आंसरशीट की डिजिटल चेकिंग में टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी। समय और धन की बचत होगी। ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन कार्य में योगदान दे सकेंगे। इससे रीचेकिंग व री इवेल्यूएशन की प्रक्रिया आसानी से हो जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी
No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
यूपी में 722 पदों पर आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका
क्या एआई छीन लेगा मजदूरों की नौकरी, आपके लिए क्या है विकल्प?
देश की दिग्गज कंपनियों में इन 5 कोर्स करने वालों की बड़ी डिमांड, सलाना लाखों का पैकेज
UPESSC भर्ती परीक्षा को लेकर फेसबुक पर फैलाई अफवाह, यूजर्स को पड़ा महंगा
UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित, कितना गया कट-ऑफ