Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, 16 लाख से अधिक छात्र कर रहें इंतजार

खबर सार :-
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने BSEB क्लास 10th रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स और नई जानकारी यहां मिल सकती है। बिहार में इस बार मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, 16 लाख से अधिक छात्र कर रहें इंतजार
खबर विस्तार : -

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करके इतिहास रचने की तैयारी में है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2026 के बीच हुई मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 23 मार्च को इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब सबकी नजरें 10वीं के नतीजों पर टिकी हुई हैं। 

Bihar Board 10th Result 2026: कहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए 'रोल कोड' और 'रोल नंबर' की ज़रूरत होगी। इनके बिना, मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस करना संभव नहीं होगा, इसलिए कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स अभी से संभाल कर रख लें। बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे।

वेबसाइट 1- interbiharboard.com

वेबसाइट 2- bsebexam.com

वेबसाइट 3- results.biharboardonline.com

सूत्रों की माने तो उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल बिहार बोर्ड की यह परंपरा रही है कि रिजल्ट जारी करने से पहले टॉप 10 में आने वाले छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। पिछले साल (2025), मैट्रिक के रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किए गए थे, जिसमें कुल पास परसेंटेज 82.91% था। इस साल भी, रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते (शायद 30 या 31 मार्च) तक घोषित होने की उम्मीद है।

Bihar Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे, हालांकि उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूलों से ओरिजिनल लेने होंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि लिंक एक्टिवेट होते ही वे अपना रिजल्ट देख सकें। क्योंकि नीतजे कभी भी जारी हो सकतें है। जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होगा, स्टूडेंट्स अपने लॉगिन के ज़रिए बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट देख पाएंगे। अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें...

  • सबसे पहले, बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Bihar Board 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करें।
  • अब आपका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • फिर भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।

Bihar Board 10th Class Result 2026:  पास होने के लिए कितने अंक चाहिए 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत यानी 100 में से 33 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे बोर्ड की ओर से आयोजित 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में शामिल होकर अपना साल बचाने का मौका मिलेगा।

अन्य प्रमुख खबरें