नई दिल्लीः ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ग्रुप एजी ने भारत को 'अंडरवेट' से अपग्रेड कर 'न्यूट्रल' कर दिया है। फर्म की तरफ से अपग्रेडेशन की प्रक्रिया ऐसे समय में की गई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ में बढ़ोत्तरी के कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। यूबीएस ने कहा कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। यहां प्रतिकूल परिस्थितियों में भी प्रति शेयर आय (ईपीएस) में बढ़त जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी देश की अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था के सकारात्मक पहलुओं में से एक यह है कि जमा वृद्धि में सुस्ती के बावजूद बैंकों द्वारा जमा दरों को कम करने की बढ़ती इच्छा और सरकार की ओर से खपत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपाय शामिल हैं।
यूबीएस के रणनीतिकार सुनील तिरुमलाई ने गुरुवार 24 अप्रैल को दी गई जानकारी में कहा कि डिफेंसिव और घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित शेयरों के प्रति बढ़ती प्राथमिकता के बीच वैश्विक ब्रोकरेज भारतीय बाजार के प्रति अधिक आशावादी हो रहे हैं। कंपनियों के सामान्य प्रदर्शन के मुकाबले वैल्यूएशन अभी भी महंगे लग रहे हैं, लेकिन भारत अपनी घरेलू केंद्रित अर्थव्यवस्था के कारण व्यापार अनिश्चितता के बीच काफी रक्षात्मक दिख रहा है। यही नहीं वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ भी देश को मिल रहा है। यूबीएस ने यह अपग्रेड ऐसे समय में किया गया है, जब वैश्विक निवेशक भारतीय एसेट्स को अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। घरेलू शेयर बाजार अमेरिकी टैरिफ वृद्धि की घोषणा के बाद लगे शुरुआती झटकों के बाद हुए नुकसान से तेजी से उबर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, यूबीएस ने हांगकांग शेयर बाजार को डाउनग्रेड कर 'ओवरवेट' से 'न्यूट्रल' कर दिया गया है। इसकी वजह टैरिफ के कारण सेंटीमेंट का नकारात्मक होना और अमेरिका से होने वाली आय पर अधिक निर्भरता है।
ब्रोकरेज फर्म ने इंडोनेशिया को 'न्यूट्रल' से अपग्रेड कर 'ओवरवेट' की श्रेणी में रख दिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह वैल्यूएशन का कोविड लो के करीब होना और सरकारी फंड्स से सहायता मिलना है। यूबीएस ने 2022 से भारत पर अंडरवेट रेटिंग रखी थी। पिछले साल अप्रैल में आय परिदृश्य और घरेलू निवेशकों की संभावित रूप से अधिक भागीदारी का हवाला देते हुए चीनी शेयरों को ओवरवेट में अपग्रेड किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड