नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमतों में लगातार चार दिनों तक गिरावट आने के बाद गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई। सोना 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये के मध्य कारोबार करता नजर आया। इसी प्रकार मार्केट में 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये से लेकर 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी की कीमतों में आज आंशिक गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये और मुंबई में 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये में बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 98,460 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,260 रुपये है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये, कोलकाता में 98,410 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये में कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 98,560 रुपये, पटना में 98,460 रुपये और जयपुर में 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना महंगा बिक रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,410 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये में बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा