मुंबईः भारतीय शेयर बाजार तीन दिन से लगातार ऊंचाईयों को छू रहे हैं। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भी 1,000.36 अंकों की बढ़त के बाद हरे निशान में बंद हुआ। शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,755.87 और निफ्टी 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,549.00 पर बंद हुआ था। आज सुबह से ही शेयर बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने किया। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी बैंक ने 57,263.45 का नया ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया और यह 585.55 अंकों की बढ़त के साथ 57,206.70 पर बंद हुआ। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, ऑटो, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, आईटी और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार का दिन लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली के लिए चर्चा में रहा। आंकड़ों पर गौर करें, तो आज बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 239.27 अंक बढ़कर 82,994.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 84.20 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,328.95 पर था। इसके बाद पूरे दिन खरीदारी और बिकवाली का दौर चलता रहा।
यहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 345.70 अंकों की तेजी के साथ 59,227.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 77.75 अंकों की बढ़त के साथ 18,805.60 पर कोराबर करने के बाद बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एलएंडटी और टाइटन टॉप गेनर्स में शामिल थे। वहीं दूसरी ओर, एसबीआई, टीसीएस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और इन्फोसिस लाल निशान में बंद हुए हैं।
बाजार विश्लेषक विनोद नायर ने बताया कि बेंचमार्क इंडेक्स ने निवेशकों के मजबूत आत्मविश्वास को दर्शाया है, जिसे मध्य पूर्व में युद्ध विराम की स्पष्ट स्थिरता से सपोर्ट मिला है, इससे संभावित आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों पर चिंताएं काफी कम हुई हैं। अमेरिकी और भारतीय 10-वर्षीय बॉन्ड के बीच यील्ड स्प्रेड कम होने के कारण एफआईआई ने होल्डिंग्स को कम करना जारी रखा है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान