नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों तक गिरावट का सामना करने के बाद बुधवार को रौनक लौटी। आज सोने की कीमतें 920 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गईं। इसी तरह चांदी के भाव में भी 3000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना बुधवार को 98,560 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,410 रुपये है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 98,460 रुपये दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना बुधवार को 98,560 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,460 रुपये, 22 कैरेट सोना 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये है। इसी प्रकार कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव बढ़ा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा