नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने का भाव मंगलवार को 1,050 से 1,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,370 रुपये से 1,00,520 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, सोना के विपरीत चांदी के भाव में 100 रुपये की मामूली तेजी आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट नजर आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,00,520 रुपये, मुंबई में 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,00,420 रुपये है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,00,370 रुपये, कोलकाता में 1,00,370 रुपये है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,00,520 रुपये, पटना में 1,00,420 रुपये, जयपुर में 1,00,520 रुपये प्रति 10 ग्राम में कारोबार कर रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना के भाव कम हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,00,370 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान