नई दिल्लीः भारत दुनिया भर में कारों का सबसे बड़ा बाजार बनता जा रहा है। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की निर्माण और बिक्री जोरों पर है। इसीलिए इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली सभी एजेंसियों की नजर भारत पर है। ऐसे में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता दिग्गज कंपनी टेस्ला की भारत में कारों के निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह कंपनी यहां सिर्फ अपना शो रूम बनाने की इच्छुक है। जबकि, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन-स्कोडा, हुंडई जैसी कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में रूचि दिखा रही है।
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने भारत में इलेक्ट्रिक कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना से जुड़े एक कार्यक्रम के बाद कहा कि मर्सिडीज बेंज, स्कोडा-फॉक्सवैगन, हुंडई और किआ सहित वैश्विक वाहन निर्माता कंपनियों ने भारत में इलेक्ट्रिक कारों के विनिर्माण में रुचि दिखाई है। टेस्ला केवल शोरूम शुरू करने में अधिक इच्छुक है। टेस्ला भारत में विनिर्माण को लेकर कोई रुचि नहीं रखती है। केंद्र सरकार की विनिर्माण योजना ईवी यात्री कार सेगमेंट में वैश्विक निर्माताओं से नए निवेश को सक्षम बनाएगी। इसके साथ ही भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वैश्विक विनिर्माण के सबसे बेहतर बाजार के रूप में बढ़ावा भी देगी।
केंद्रीय मंत्री एच. डी.कुमारस्वामी ने कहा कि मर्सिडीज बेंज, स्कोडा-फॉक्सवैगन, हुंडई और किआ जैसी कंपनियों ने ‘भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना’ के संबंध में सरकार और इंडस्ट्रीज के बीच बातचीत के दौरान रुचि जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमने भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के मकसद को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक ईवी विनिर्माण योजना शुरू की है। कुमारस्वामी ने बताया कि 4,150 करोड़ रुपये के निवेश अधिदेश के साथ यह मेक इन इंडिया की दिशा में एक कदम, एक स्वच्छ, मजबूत भविष्य के लिए है। इस अवसर पर भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव कामरान रिजवी और मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. हनीफी कुरैशी भी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal में कारोबार की नई उम्मीद: निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर बढ़ा भरोसा
Global Tension से चमका सोना-चांदी: Gold नई ऊंचाई पर, Silver 2.60 लाख रुपए के पार
US-Iran Tension से सहमा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव के बीच चमका सोना-चांदी, डॉलर हुआ कमजोर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी
ADB Report 2026: वैश्विक वैल्यू चेन की बदली तस्वीर, बढ़े रोजगार के अवसर, कम हुई गरीबी
डॉलर इंडेक्स में गिरावट का असर: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
Bhartiya Share Market में जबरदस्त तेजी, बैंकिंग सेक्टर में जोरदार खरीदारी, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
US Iran Tension के बीच सोना-चांदी लुढ़के, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
IMF Report: India में डिजिटलीकरण से छोटे बिजनेस को मिला बड़ा बूस्ट, अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत