Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरकार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी और फार्मा शेयरों पर दबाव बना रहा। निवेशकों की चयनात्मक खरीदारी के चलते बाजार सीमित दायरे में रहा, लेकिन अंत में सकारात्मक क्लोजिंग दर्ज की गई।
कारोबारी दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 78.56 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,817.69 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 48.45 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,776.00 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की यह बढ़त मुख्य रूप से सेक्टोरल सपोर्ट और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों की मजबूती से आई।
सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Index) की बात करें तो निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.66 प्रतिशत की छलांग के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.08 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज (Nifty comodities)1.90 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.60 प्रतिशत और निफ्टी इंफ्रा 1.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। कंजम्पशन आधारित शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही, जिससे निफ्टी कंजम्पशन इंडेक्स 1.41 प्रतिशत चढ़ा।
वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 5.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी फार्मा भी कमजोरी के साथ बंद हुए। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक की नई तकनीकी पहल से सॉफ्टवेयर सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की आशंका के चलते आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 376.50 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,683.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 216.15 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,205.10 के स्तर पर रहा।
सेंसेक्स पैक में इटरनल, ट्रेंट, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक नुकसान में बंद हुए।
एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह के अनुसार, निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही और पूरे सत्र में यह सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। उन्होंने बताया कि निफ्टी के लिए 25,950–26,000 का स्तर मजबूत रुकावट जोन है, जबकि ब्रेकआउट होने पर यह 26,200 तक जा सकता है। गिरावट की स्थिति में 25,600–25,550 का स्तर अहम सपोर्ट रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
US Iran Tension के बीच सोना-चांदी लुढ़के, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
IMF Report: India में डिजिटलीकरण से छोटे बिजनेस को मिला बड़ा बूस्ट, अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत
Pakistan Petrol-Diesel Price: बदहाल पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें 400 के पार
UPI का Digital धमाका: 10 साल में 12,000 गुना उछाल, हर दिन 60 करोड़ ट्रांजैक्शन
सोने और चांदी में मामूली तेजी, अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें बढ़ाईं तो बढ़ सकते हैं कीमती धातुओं के दाम
India-Newzealand के बीच ऐतिहासिक FTA: 27 अप्रैल को लगेगी मुहर, व्यापार को मिलेगा नया पंख
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी में फिसलन, निवेशकों की चमक फीकी पड़ी