नई दिल्लीः नया वित्तीय वर्ष सोना (Gold) के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए शानदार शुरुआत लेकर आया है। वित्त वर्ष के पहले ही दिन घरेलू सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इस कारण दिल्ली समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना पहली बार 92 हजार रुपये से स्तर से ऊपर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना की कीमत 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोना कारोबारियों के अनुसार 01 अप्रैल को सोना लगभग 730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना की कीमत मंगलवार को 91,920 रुपये से लेकर 92,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच में कारोबार करती रही। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 84,260 रुपये से लेकर 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही है। हालांकि, सर्राफा बाजार में आई तेजी से चांदी के भाव में कोई बदलाव नजर नहीं आया। चांदी की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,03,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 92,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 91,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 91,970 रुपये प्रति और 22 कैरेट सोने की कीमत 84,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
बाजार में सोना की कीमतों पर गौर करें, तो इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 84,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 91,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 84,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना की कीमत 92,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 84,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 92,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल आया है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 91,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 84,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा