नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, लार्सन एंड टूब्रो, कोल इंडिया और एनटीपीसी के शेयर 1.95 प्रतिशत से लेकर 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 1.59 प्रतिशत से लेकर 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
कारोबार में शुरुआती कुछ घंटों के दौरान स्टॉक मार्केट में 2,522 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,608 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 914 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 20.81 अंक की मामूली तेजी के साथ 81,925.51 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,998.51 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 81,821.85 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 42.99 अंक की कमजोरी के साथ 81,861.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 4.90 अंक की सांकेतिक उछाल के साथ 25,118.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान होने लगी, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 25,138.45 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 25,070 अंक तक फिसल भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 29.10 अंक की गिरावट के साथ 25,084.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,904.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 108.50 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,114 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड