नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पर कारोबारियों का जोश बेहतर बना हुआ है। शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत काफी मजबूती के साथ हुई। शेयर बाजार काफी देर तक लगातार हरे निशान में बने रहे। आलम यह था कि पहले 15 मिनट के कारोबार में तेज बिकवाली के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर पकड़ लिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी से उछाल देखने को मिला। इस खरीदारी की वजह से सेंसेक्स एक बार फिर से 79 हजार अंकों तक पहुंच गया और निफ्टी 24 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा है।
शेयर बाजार से मिले आंकड़ों पर गौर करें, तो सोमवार को सुबह कारोबार शुरू होने के बाद सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत और निफ्टी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में मजबूती देखी गई। इसमें टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ट्रेंट लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.64 प्रतिशत से लेकर 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 1.34 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट में 2,410 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग नजर आ रही थी। इनमें से 1,688 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में बेहतर ढंग से कारोबार कर रहे थे, जबकि 722 शेयर नुकसान की स्थिति में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी प्रकार सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और तकरीबन 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
आक्रामक अंदाज में शुरू हुई खरीदारी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 349.89 अंक की मजबूती के साथ 78,903.09 अंक के स्तर पर खुला। यहां कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली होने की वजह से यह सूचकांक गिर कर 78,776.06 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने मजबूती के साथ मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण थोड़ी ही देर में बीएसई सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच सेंसेक्स 612.75 अंक की तेजी के साथ 79,165.95 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
बीएसई की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने सोमवार को 97.50 अंक उछल कर 23,949.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की है। यहां बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो गई थी, जिसकी वजह से एनएसई सूचकांक गिर कर 23,903.65 अंक तक आ गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद लिवाली ने जोर पकड़ा और सूचकांक में तेजी आने लगी। निफ्टी 179.15 अंक की बढ़त के साथ 24,030.80 अंक पर कारोबार करता दिखा। इससे पूर्व पिछले सप्ताह गुरुवार को सेंसेक्स 1,508.91 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,553.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 414.45 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,851.65 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड