Bullion Market: घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें लगातार तीसरे दिन गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही इस कीमती धातु के दाम में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेज गिरावट दर्ज की गई। मौजूदा गिरावट के बाद देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में चांदी 1,68,700 रुपये से 1,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव फिसलकर 1,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 1,61,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जयपुर, सूरत और पुणे जैसे बाजारों में भी दाम 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बने हुए हैं। बेंगलुरु में आज चांदी की कीमत 1,62,200 रुपये रही, जबकि पटना और भुवनेश्वर में यह 1,61,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर में जहां अधिकतर बाजारों में कीमतों में गिरावट देखी गई, वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के दाम आज भी सबसे ऊंचे स्तर पर बने रहे। यहां चांदी आज 1,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जो देश के सभी प्रमुख बाजारों की तुलना में सबसे अधिक है।
बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इंडस्ट्रियल सेक्टर की मांग में कमी आने से चांदी के दाम पर दबाव बना हुआ है। इसी कारण घरेलू बाजार में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर के अंत तक इंडस्ट्रियल डिमांड में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में तेजी लौट सकती है।
मयंक मोहन ने छोटे निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए निवेशकों को बाजार की स्थिति को समझकर ही आगे की रणनीति बनानी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड