Silver Price today: भारतीय सराफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में असाधारण तेजी देखी गई, जिससे चांदी का भाव पहली बार 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रेक्ट में दोपहर 2 बजे चांदी के भाव 15,413 रुपए या 5.36 प्रतिशत बढ़कर 3,03,175 रुपए प्रति किलो हो गए।
इंड्रा-डे ट्रेडिंग में चांदी ने 3,04,200 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया। यह पिछले सत्र की क्लोजिंग 2,87,762 रुपए प्रति किलो से 16,438 रुपए अधिक है। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 3 लाख रुपए से थोड़ा नीचे बनी हुई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) ने दोपहर 12 बजे जारी की गई कीमतों के अनुसार चांदी 2,93,650 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो कि पिछले 2,81,890 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 11,760 रुपए ज्यादा है। आईबीजेए दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें अपडेट करती है। सोने की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने का दाम 2,385 रुपए बढ़कर 1,43,978 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 1,29,699 रुपए से बढ़कर 1,31,884 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 1,07,984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी दोनों में तेजी रही। सोने का दाम 1.66 प्रतिशत बढ़कर 4,672 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.61 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 92.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रमुख यूरोपीय देशों पर टैरिफ बढ़ाने के कदम और वैश्विक राजनीतिक अस्थिरता की वजह से कीमती धातुओं में यह तेजी आई है। निवेशक अब सोने और चांदी को सुरक्षित संपत्ति मानकर खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में मांग और तेजी आई है। मौजूदा स्थिति में निवेशकों और ज्वेलर्स दोनों के लिए यह समय सावधानीपूर्वक निर्णय लेने का है।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा