Bullion Market: घरेलू सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में तेज उछाल देखा गया। चांदी की कीमत में 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश के विभिन्न बाजारों में यह धातु 1,54,100 रुपये से लेकर 1,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। बढ़ती मांग के चलते चेन्नई और हैदराबाद में चांदी सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में आज चांदी की कीमत उछलकर 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में इसका भाव 1,54,200 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। बेंगलुरु में चांदी 1,55,100 रुपये, जबकि पटना और भुवनेश्वर में 1,54,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।
देशभर में सबसे महंगी चांदी फिलहाल चेन्नई और हैदराबाद में बिक रही है, जहां इसका भाव 1,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम है। हालांकि, पिछले 20 दिनों में इन शहरों में चांदी करीब 39,600 रुपये सस्ती हो चुकी है। 15 अक्टूबर को यहां इसका भाव 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब घटकर वर्तमान स्तर पर पहुंच गया है।
वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव 0.22 प्रतिशत गिरकर 47.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गिरावट होने के बावजूद भारतीय बाजार में चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है। इसका मुख्य कारण देश में शादी का सीजन शुरू होना और आभूषण व बर्तनों की बढ़ती मांग है।
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, नवंबर से फरवरी तक चलने वाले शादी सीजन में चांदी की मांग परंपरागत रूप से बढ़ जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की सक्रिय खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में भी चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन मांग का रुझान मजबूत रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत