Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ ( Trump Tariff) को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। ट्रंप ट्रैरिफ के लागू होने के बाद से गुरुवार यानी आज जैसे ही बाजार खुला तो शुरुआत में सेंसेक्स-निफ्टी पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, इन सूचकांकों में लगातार गिरावट बढ़ती गई।
सुबह करीब 11 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 450 अंक से ज़्यादा गिरकर 80,000 अंक के नीचे आ गया, वहीं एनएसई निफ्टी (Nifty) भी 150 अंक से ज़्यादा फिसला। इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अचानक गिरावट देखी गई। इनमें टाटा मोटर्स (2.50%), टाटा स्टील (1.50%) और अडानी पोर्ट्स (3%) जैसी लार्ज-कैप कंपनियां शामिल हैं।
शेयर बाजार में अब तक 2,405 शेयरों में सक्रिय कारोबार हुआ। इनमें से 965 शेयर लाभ कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,440 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते देखे गए। गुरुवार को बाजार लाल निशान में खुला और 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 250 अंकों की गिरावट के साथ खुला और फिर तेजी से रिकवरी की स्थिति में देखा गया। निफ्टी ने भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। इसके अलावा, ट्रंप के टैरिफ का खौफ भारतीय मुद्रा रुपये पर भी नहीं दिखा, क्योंकि यह अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त के साथ 87.69 पर खुला।
दरअसल भारत पर ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 80,543.99 की तुलना में 80,262 पर खुला और कुछ ही मिनटों में ट्रंप के टैरिफ के डर को दरकिनार करते हुए 80,421 पर पहुंच गया। लेकिन फिर इसमें गिरावट बढ़ गई और खबर लिखे जाने तक यह 450 अंक से ज्यादा फिसलकर 79,979.05 के स्तर पर कारोबार करने लगा।
सेंसेक्स की तरह एनएसई निफ्टी की भी चाल आज सेंसेक्स की तरह रही और यह भी अपने पिछले बंद स्तर 24,574 की तुलना में बेहद मामूली गिरावट के साथ 24,464 पर खुला और फिर अचानक 24,542 पर पहुंच गया। लेकिन इसमें भी रिकवरी ज़्यादा देर तक नहीं रही और सेंसेक्स की तरह गिरावट तेज़ हो गई। यह सूचकांक 150 अंक से ज़्यादा फिसलकर 24,387 पर कारोबार करने लगा। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 166.26 अंक यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 80,543.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी बुधवार का कारोबार 75.35 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,574.20 अंक के स्तर पर समाप्त किया।
विशेषज्ञों की माने तो शेयर बाजार (Share Market) में 50% टैरिफ का हल्का असर देखने को मिल रहा है। दरअसल अनुमान लगाया जा रहा था कि बाजार अब ट्रंप के टैरिफ में उतार-चढ़ाव के असर को पूरी तरह समझ चुका है और बाजार में यह गिरावट सीमित रहेगी। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि भारतीय बाजारों ने भी इससे भी बुरे हालात झेले हैं और इंडेक्स पहले से ही ओवरसोल्ड स्थिति में है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड