नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार का दिन कारोबारियों के लिए बेहतर साबित हुआ। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ ही देर बाद रफ्तार पकड़ ली। आज सुबह एक घंटे का कारोबार होने के बाद बीएसई सेंसेक्स में 0.50 प्रतिशत और निफ्टी में 0.53 प्रतिशत की मजबूती दिखी। इसके बाद ट्रेंट लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में 5.09 से लेकर 2.79 प्रतिशत की बढ़त नजर आई। हालांकि, ओएनजीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर 5.24 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने के कुछ ही समय बाद बीएसई 159.63 अंकों की उछाल के साथ 80,661.62 अंक के स्तर पर खुला। जब खरीदारों ने खरीदारी का जोर बनाया तो सूचकांक में तेजी आने लगी और लगातार जारी खरीद एवं बिक्री के बीच सेंसेक्स में 400.81 अंक की तेजी आई। इसके साथ ही सेंसेक्स 80,902.80 अंक पर कारोबार करता दिखा। इसी प्रकार एनएसई के निफ्टी ने भी 72.80 अंकों की तेजी के साथ दिन की शुरुआत की थी। निफ्टी 24,419.50 अंक पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद खरीदार बाजार में हावी हो गए। इस कारण सूचकांक ने तेजी पकड़ ली। बाजार में लगातार खरीदारी और बिक्री होने के कारण निफ्टी में 129.55 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी 24,476.25 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान