Arshad Warsi SEBI: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 59 लोगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी मार्केट पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर शेयर बाजार के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर खुद पैसा बनाने का आरोप है। साथ ही SEBI ने अरशद और उनकी पत्नी मारिया पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
दरअसल, SEBI ने पाया कि YouTube चैनलों पर भ्रामक वीडियो पोस्ट किए गए थे, जिसमें लोगों को साधना ब्रॉडकास्ट नाम की कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी गई थी। इससे अरशद को 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी को 50.35 लाख रुपये का मुनाफा हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद वारसी ने 27 जून 2023 को सेबी को दिए अपने बयान में कहा था कि वह न सिर्फ अपने नाम से बल्कि अपनी पत्नी और अपने भाई के खातों से भी ट्रेडिंग कर रहे थे। इसके अलावा उनका काम संभालने वाली उनकी मैनेजर आहुति मिस्त्री भी इसमें शामिल थीं। अरशद और उनके परिवार के अलावा सेबी ने 57 अन्य लोगों और कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इन सभी पर पांच लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया है। इनमें साधना ब्रॉडकास्ट (Sadhna Broadcast Ltd-SBL) के प्रमोटर भी शामिल हैं।
सेबी ने सभी दोषियों को करीब 58.01 करोड़ रुपये का अवैध मुनाफा सरकार को लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही उन्हें उस रकम पर हर साल 12 फीसदी ब्याज भी देना होगा। सेबी ने कहा है कि इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा हैं। साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के आरटीए के निदेशक सुभाष अग्रवाल मनीष मिश्रा और कंपनी के प्रमोटरों के बीच बिचौलिए का काम करते थे।
दरएसल सेबी को कई लोगों से शिकायत मिली थी कि कीमतों में हेराफेरी करके एसबीएल के शेयर बेचे जा रहे हैं। निवेशकों को लुभाने के लिए यूट्यूब पर फर्जी वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। इन वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर मार्केटिंग अभियान चलाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने सेबी को यूट्यूब चैनल और वीडियो के लिंक भी भेजे थे।
शिकायतों की जांच करने पर सेबी ने पाया कि जो लोग SBLके शेयर बेच रहे थे, वे उन यूट्यूब चैनल के मालिकों से जुड़े हुए है। ये यूट्यूब चैनल उन शेयरों के बारे में गलत जानकारी देते थे और वास्तविक से ज्यादा कीमत बताते थे। इसका मकसद लोगों को गलत जानकारी देकर शेयर खरीदने के लिए प्रभावित करना था।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान