SBI Profit 2025: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के शानदार नतीजे जारी किए हैं। बैंक का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 18,331 करोड़ रुपये था। बैंक ने अपनी मजबूत ऋण वृद्धि, ब्याज आय में बढ़ोतरी और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार को इस सफलता का मुख्य कारण बताया है।
एसबीआई ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 1,29,141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,979 करोड़ हो गई है। वहीं, ब्याज से होने वाली आय भी 1,19,654 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,13,871 करोड़ रुपये थी। बढ़ती ब्याज दरों और ऋण वितरण में विस्तार के चलते बैंक की आमदनी में यह सुधार दर्ज किया गया है।
यह सुधार बैंक की कर्ज वसूली नीति और जोखिम प्रबंधन रणनीति की सफलता को दर्शाता है।
सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि एसबीआई समूह का भी शुद्ध लाभ 7 फीसदी बढ़कर 21,137 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में समूह का लाभ 19,743 करोड़ रुपये था। वहीं, समूह की कुल आय 1,63,802 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,75,898 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो समूह के सभी क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन की ओर इशारा करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड