Silver Rate Decline: घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। आज की इस गिरावट के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,68,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।
दिल्ली में आज चांदी की कीमत फिसल कर 1,66,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,66,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। बेंगलुरु में चांदी 1,67,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,66,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,72,900 रुपये के स्तर पर आ गई है।
उत्तर भारत के कई बड़े शहरों यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत में हाल के दिनों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने यानी अक्टूबर की 15 तारीख को चेन्नई में चांदी करीब 2,07,700 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। इसी तरह उस दिन दिल्ली में चांदी की कीमत 1,98,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। हालांकि, त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद इस चमकीली धातु की कीमत में गिरावट शुरू हुई, जिसके कारण चांदी अपने सर्वोच्च स्तर से 30 हजार रुपये से भी ज्यादा टूट चुकी है। अब कीमतें अपने उच्च स्तर से काफी नीचे फिसल चुकी हैं।
बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के बाद चांदी की मांग कुछ कम हुई है, जिसके बाद दाम भी कम हुए। हालांकि मयंक मोहन का दावा है कि जैसे-जैसे शादी-विवाह की मांग में तेजी आएगी, वैसे-वैसे घरेलू मांग बढ़ेगी। ऐसा होने पर चांदी के भाव दोबारा ऊपर जाने की पूरी संभावना बन सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड