नई दिल्लीः त्यौहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। करवाचौथ और धनतेरस जैसे बड़े पर्वों से पहले बाजार में खरीदारों की बढ़ती सक्रियता और वैश्विक संकेतों के कारण दोनों कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू लिया है। बुधवार को बाजार खुलते ही सोना 1,150 रुपये से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया। यह तेजी न केवल बड़े शहरों तक सीमित है, बल्कि देश के लगभग सभी राज्यों में सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यह अब तक की सबसे ऊंची कीमतों में से एक मानी जा रही है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी यही ट्रेंड देखा गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई और कोलकाता में भी यही दाम दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम) ः देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में आइए जानें, देश के किस शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है.....
दिल्ली: ₹1,22,180 (24K), ₹1,12,010 (22K)
मुंबई: ₹1,22,030 (24K), ₹1,11,860 (22K)
अहमदाबाद: ₹1,22,080 (24K), ₹1,11,910 (22K)
चेन्नई और कोलकाता: ₹1,22,030 (24K), ₹1,11,860 (22K)
लखनऊ, पटना, जयपुर: ₹1,22,180 (24K), ₹1,12,010 (22K)
कीमतों में चांदी भी नहीं रही पीछे
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। यह त्यौहारी मांग और वैश्विक स्तर पर सप्लाई में कमी की वजह से हुआ है।
इन राज्यों में भी बढ़ी सोने की मांग
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा जैसे दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भी सोने-चांदी की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये के स्तर पर बिक रहा है।
सोने की कीमतों में तेजी के कारणः विश्लेषक
विशेषज्ञों के अनुसार त्यौहारी सीजन में परंपरागत रूप से सोने की खरीददारी बढ़ जाती है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में डॉलर में कमजोरी, मध्य-पूर्वी संकट और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की ओर बढ़ा है।
खरीदारों के लिए संकेत
त्यौहारी सीजन में अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय काफी अहम हो सकता है। हालांकि, लगातार बढ़ती कीमतों के चलते कुछ ग्राहकों को झटका भी लग सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेश से पहले बाजार की चाल को समझना जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड