नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल मच गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, जिससे यह धातु स्थिर बनी हुई है। आज देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 700 से 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुई है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,02,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये से लेकर 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत के शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,02,280 और 22 कैरेट ₹93,750 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
चांदी की कीमत में सोमवार को किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली के बाजार में चांदी 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग में नरमी, डॉलर की मजबूती और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले यह गिरावट निवेशकों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकती है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतेंः
(नोटः ये सभी कीमतें प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।)
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान