नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 06 जून को रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भी ब्याज दरों 50 आधार अंकों की कटौती का निर्णय लेना शुरू कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है। बैंक के इस कदम से मौजूदा और नए उधारकर्ताओं को मदद मिलेगी। नई दरें 9 जून, 2025 से प्रभावी होगी।
पंजाब नेशनल बैंक ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों की ईएमआई को और अधिक किफायती बना दिया है। आरबीआई के रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती के बाद पीएनबी ने अपने आरएलएलआर को 50 बीपीएस यानी 0.50 फीसदी तक कम कर दिया है, जो 9 जून, 2025 से प्रभावी होगा। पीएनबी के बेंचमार्क रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (आरबीएलआर) में कटौती के साथ बैंक का होम लोन 7.45 फीसदी से शुरू होगा, जबकि वाहन लोन 7.8 फीसदी प्रति वर्ष से शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 06 जून को नीतिगत ब्याज दरों रेपो रेट में अपेक्षा से अधिक 50 आधार अंकों यानी 0.50 फीसदी की कटौती की है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और बैंकों को उधार देने के लिए अधिक धन उपलब्ध कराने के लिए अप्रत्याशित रूप से नकद आरक्षित अनुपात यानी सीआरआर को कम कर दिया है। ऐसे में लोगों को पीएनबी के अलावा अन्य बैंकों से भी जल्द ही इसी तरह की घोषणा की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान