नई दिल्लीः सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जून महीने के लिए कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई दरें रविवार को जारी कर दी गई हैं, जिसमें कंपनियों ने 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 24 रुपये कम कर दी है। इससे निश्चित तौर पर मध्यम और छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कॉमर्शियल गैस की कीमतों में गिरावट का भोजन, कैटरिंग सेवाओं और आउटडोर फूड की कीमतों पर भी असर पड़ेगा। होटल और ढाबों पर खाना बनाने की लागत घटती है, तो उसका लाभ ग्राहकों को भी मिलता है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई संशोधित दरें आज से ही लागू हो जाएंगी।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से एलपीजी सिलेंडर की दरों में कमी से संबंधित जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वजन के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम होकर 1,723.50 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,747.50 रुपए थी। कोलकाता में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 1,826 रुपए हो गई है। यहां मई में 19 किलो वजन के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,851.50 रुपए थी। इसी प्रकार मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम घटकर 1,674.50 रुपए हो गया है। यहां पहले 1,699 रुपए में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मिलता था। चेन्नई में 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत मई में 1,906 रुपए थी, जो कि 01 जून से घटकर 1,881 रुपए हो गयी है। ऑयल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। बता दें, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 को बदलाव किया गया था। उस दौरान 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपए, चेन्नई में 868.50 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए है।
देश में घरेलू खपत के लिए आवश्यक एलपीजी का 60 प्रतिशत हिस्सा आयात किया जाता है। देश में एलपीजी की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई है। इस कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियां समीक्षा के बाद हर महीने की पहली तारीख को नई कीमतें जारी करती हैं। केंद्र सरकार द्वारा संसद सत्र में जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी पीएमयूवाई के तहत सब्सिडी वाली एलपीजी पाने वाले लाभार्थियों की संख्या इस साल 1 मार्च तक 10.33 करोड़ हो गई है, जबकि भारत में कुल सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 32.94 करोड़ है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान