Mutual Funds: भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने अक्टूबर में नया रिकॉर्ड बनाया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में इंडस्ट्री का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 79.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो सितंबर में 75.61 लाख करोड़ रुपए था। यानी, 4.26 लाख करोड़ रुपए या 5.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अक्टूबर में इक्विटी एयूएम बढ़कर 35.16 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले महीने 33.7 लाख करोड़ रुपए था। इसी दौरान निवेशकों के फोलियो की संख्या में भी इज़ाफा हुआ है — सितंबर के 25.19 करोड़ से बढ़कर यह 25.60 करोड़ हो गई।
एम्फी के अनुसार, बीते महीने 18 नई स्कीमें लॉन्च की गईं, जिनसे 6,062 करोड़ रुपए जुटाए गए।
अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो 24,690 करोड़ रुपए रहा। वहीं, गोल्ड ईटीएफ में 7,743 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो सितंबर के 8,363 करोड़ रुपए की तुलना में थोड़ा कम रहा।
श्रेणीवार देखें तो —
डेट फंड्स में अक्टूबर में मजबूत वापसी दर्ज की गई, जब कुल 1.59 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ। सितंबर में इस श्रेणी में 1.01 लाख करोड़ रुपए की निकासी हुई थी।
सबसे अधिक इनफ्लो —
हाइब्रिड फंड्स में अक्टूबर में 14,156 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जो सितंबर के 9,397 करोड़ रुपए से काफी अधिक है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा