नई दिल्लीः अपना भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए लोग हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम इकट्ठा करके म्यूचुअल फंड में डालने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। इसी वजह से मई महीने में सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी का इन फ्लो ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। आंकड़ा 26,688 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच चुका है। अप्रैल में यह आंकड़ा 26,632 करोड़ रुपए था।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया यानी एम्फी की ओर से मंगलवार को आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार एसआईपी का इनफ्लो लगातार बढ़ रहा है, जो यह दिखाता है कि लोग लंबी अवधि के नजरिए से म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। मई में एसआईपी योगदान देने वाले खातों की संख्या बढ़कर 8.56 करोड़ हो गई है, जो कि पिछले महीने में 8.38 करोड़ पर थी। इस संबंध में स्मॉलकेस मैनेजर और ग्रोथ इन्वेस्टिंग के संस्थापक नरेंद्र सिंह ने कहा कि इनवेस्टर्स की प्राथमिकताएं डेवलप हो रही हैं। इक्विटी फंड्स की ओर स्पष्ट झुकाव दिखाई दे रहा है, जो लंबी अवधि की विकास संभावनाओं और लोन के प्रति जनता के सतर्क रुख से प्रेरित है।
एसआईपी इनफ्लो ऑल-टाइम हाई पर होने के पीछे सबसे बड़ी वजह खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। म्यूचुअल फंड निवेश का अहम जरिया बन रहे हैं। एसआईपी के तहत कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम अप्रैल के 13.90 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 14.61 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। एसआईपी एयूएम म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल एयूएम का करीब 20.24 प्रतिशत है, जबकि अप्रैल में यह 19.9 प्रतिशत दर्ज किया गया था। एम्फी के डेटा के मुताबिक, मई में कई महीनों के बाद एसपीआई स्टोपेज रेश्यो में कमजोरी दिखाई दी है।
मई में करीब 59 लाख एसआईपी खाते खोले गए हैं, जबकि 43 लाख खातों में एसआईपी बंद या मैच्योर हुई हैं। मई में कुल एसआईपी खातों की संख्या 9.06 करोड़ थी। सैपिएंट फिनसर्व के संस्थापक निदेशक अमित बिवलकर ने कहा कि आने वाले समय में भी बाजार की चाल और एसआईपी अनुशासन एयूएम वृद्धि को समर्थन मिलता रहेगा। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स एयूएम मई में करीब 4.85 प्रतिशत बढ़कर 72.2 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो कि अप्रैल में 70 लाख करोड़ रुपए पर था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड