नई दिल्लीः मध्य एशिया में तेजी से बढ़ रहे तनाव का असर ग्लोबल मार्केट में भी दिखने लगा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए हैं। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स की स्थिति भी सही नहीं है, यहां भी कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार बिकवाली होती रही है। एशियाई बाजारों में भी बुरा हाल है, यहां के शेयर बाजारों में भी बिकवाली हावी नजर आ रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती नहीं करने और ईरान-इजराइल के बीच तनाव बढ़ने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना हुआ है। डाउ जॉन्स अपने ऊपरी स्तर से 350 अंक से अधिक की गिरावट के बाद बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की आंशिक कमजोरी के साथ 5,980.87 अंक तक पहुंचकर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया गया। वहीं दूसरी ओर, नैस्डेक 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 19546.27 अंक पर बंद हुआ है। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से शेयर बाजार 42,121.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी दबाव के कारण कारोबार बेहतर नहीं हो रहा है, यहां भी शेयर मार्केट मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए हैं। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,843.47 अंक पर, सीएसी इंडेक्स ने 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,656.12 अंक पर, डीएएक्स इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,317.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ है।
एशियाई बाजार में भी चारों तरफ से दबाव नजर आ रहा है, जिसकी वजह से एशिया के 9 बाजार में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में से इकलौता गिफ्ट निफ्टी बढ़ पर है। गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,830 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 267.59 अंकों की कमजोरी के साथ 38,617.56 अंक, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.24 प्रतिशत टूट कर 3,911.49 अंक, हैंग सेंग इंडेक्स 1.87 प्रतिशत फिसल कर 23,267.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स भी 1.87 प्रतिशत लुढ़क कर 1,074.09 अंक के स्तर तक पहुंचा हुआ है। जबकि ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.18 प्रतिशत फिसल कर 22,092.75 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,007.96 अंक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.86 प्रतिशत लुढ़क कर 3,359.78 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,966.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड