नई दिल्लीः मध्य एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ग्लोबल मार्केट में भी कमजोरी दिखने लगी है। अमेरिकी बाजार पिछले कई दिनों से कारोबारी सत्र के आखिर में गिरावट के साथ बंद हो रहे हैं। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स सोमवार को भी कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। जबकि, यूरोपीय बाजार में मिले-जुले परिणाम दिख रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार दबाव नजर आया था। यहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,967.84 अंक, नैस्डेक ने 98.86 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.32 प्रतिशत लुढ़क कर 42,073.78 अंक पर कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती से कारोबार कर रहे थे, लेकिन अंतिम समय में बिकवाली होने के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए हैं। इसी प्रकार एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,774.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,589.66 अंक पर कारोबारी सत्र का अंत किया था। डीएएक्स इंडेक्स 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,350.55 अंक पर बंद हुआ है।
एशियाई बाजार में सोमवार को बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की मजबूती से 3,365.07 अंक पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 226 अंकों की गिरावट के साथ 24,903 अंक, निक्केई इंडेक्स 153.42 अंकों की कमजोरी के साथ 38,249.81 के स्तर पर आ गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से सूचकांक 344.61 अंक टूट कर 21,701.13 अंक तक आग गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 96.32 अंक फिसल कर 6,810.82 अंक, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1,058.31 अंक, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 3,867.48 अंक, कोस्पी इंडेक्स 3,009.48 अंक और हैंग सेंग इंडेक्स 23,521.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान