लखनऊः मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत जिले में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों और शिल्पियों को अब विशेष लाभ दिया जाएगा। यह योजना प्रदेश सरकार की खास योजना है। सरकार की ओर से तमाम पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक वित्त पोषण के लिए इकाई-04 का लक्ष्य लखनऊ को रोजगार के लिए मिला है। 10 लाख रुपए तक का लोन बैंकों के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत लिया जा सकता है। इस योजना के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेहद सक्रिय हैं।
कुल प्रोजेक्ट लागत का पूंजीगत ऋण पर 25 फीसदी छूट अनुदान के रूप में उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसमें माटी कला शिल्पकार अभ्यर्थियों को बड़ा मौका दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन करा सकता है। इसमें आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, अनापत्ति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, राशन कार्ड की प्रति एवं बैंक पासबुक 25 मई तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 8 कैंट रोड में जमा कर सकते हैं। योजना के बारे में प्रदेश के माटी कला बोर्ड कार्यालय या मो नं 9580 503141 पर जानकारी कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा