LPG Cylinder Price Cut: नवंबर की शुरुआत के साथ ही देश भर के लोगों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए है। खासकर बिहार चुनाव से पहले से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटोती की गई हैं। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी फिलहाल घर के रसोई बजट में कोई राहत नहीं मिलेगी।
दरअसल, पिछले महीने अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगभग 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया था। हालांकि, नवंबर की शुरुआत में सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 4.5 से 6.5 रुपये की कटौती करके कुछ राहत दी थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1590.50 रुपये हो गई है। पिछले महीने की तुलना में यह 5 रुपये कम है, जब कीमत 1595.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
इसके अलावा, मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,542 रुपये है, जो पिछले महीने से 5 रुपये कम है। चेन्नई में, कीमत 1,750 रुपये तय की गई है, जो अक्टूबर से 4.5 रुपये कम है। जबकि कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सबसे ज़्यादा 6.5 रुपये की कटौती की गई है। अब यहां 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1694 रुपये में मिल रहा है, जबकि अक्टूबर में इसकी कीमत 1700.50 रुपये थी।
हालांकि व्यावसायिक सिलेंडर सस्ते हो गए हैं, लेकिन आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से स्थिर है। वर्तमान घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
विशेषज्ञों का मानना है कि व्यावसायिक LPG की कीमतें हर महीने वैश्विक बाजार दरों और कर संरचनाओं के आधार पर तय की जाती हैं। अक्टूबर में हुई वृद्धि के बाद नवंबर में कुछ संतुलन लाने के लिए यह मामूली कटौती की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा