LPG Price Hike: त्योहारी सीजन में आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें बुधवार यानी आज से लागू हो गई हैं।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 15 बढ़कर 1580 से 1595 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 16 बढ़कर 1700 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह, मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 16 रुपये बढ़कर 1547 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा होकर 1754 रुपये का हो गया है।
हालांकि, 14.2 किलो वाले LPG घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर 853.00, कोलकाता में 879.00, मुंबई में 852.50 और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेगा। गौरतलब है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है।
उधर दूसरी ओर, मोदी सरकार ने नवरात्रि के लिए 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने की घोषणा की है। देश में वर्तमान में 10.35 करोड़ सक्रिय उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन हैं। नवरात्रि के पहले दिन घोषित 25 लाख नए प्रधानमंत्री उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शनों के साथ, उज्ज्वला गैस कनेक्शनों की कुल संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ हो जाएगी। सरकार प्रत्येक नए गैस कनेक्शन पर ₹2,050 खर्च करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान