मुंबईः देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी को 19,013 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। इस संबंध में कंपनी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025 के नतीजों का ऐलान किया है, जिसमें चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 19,013 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 13,763 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकारी बीमा ने 12 रुपए प्रति वर्ष के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई, 2025 तय की गई है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम 1.47 लाख करोड़ रुपए है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1.52 लाख करोड़ रुपए थी। यही नहीं 31 मार्च 2025 तक एलआईसी से जुड़ी जो भी शिकायतें रही हैं, उनके समाधान का औसत 2.11 गुना है, जो कि पिछले साल 1.98 गुना था। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में बीमा कंपनी को पूरे एक साल में 48,151 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 24 में दर्ज 40,676 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले 18.38 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, पहले वर्ष की प्रीमियम आय में एलआईसी की बीमा व्यवसाय में बाजार की कुल हिस्सेदारी का 57.05 प्रतिशत है। इसलिए वह सबसे टॉप पोजीशन पर बनी हुई है। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए व्यक्तिगत व्यवसाय में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 37.46 प्रतिशत और समूह व्यवसाय में 71.19 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वित्त वर्ष 2025 के लिए कुल प्रीमियम आय 4,88,148 करोड़ रुपए थी, जबकि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के लिए यह 4,75,070 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2025 के लिए शुद्ध वीएनबी मार्जिन 80 बीपीएस बढ़कर 17.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जबकि2024 की समान अवधि में यह आंकड़ा 16.8 प्रतिशत था।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा