नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर रेपो रेट में कटौती करने के बाद बैंकों ने भी होम लोन दरों में कटौती करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अब एलआईसी का नाम भी जुड़ गया है। आवास ऋण देने वाली कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी होम लोन दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की है। नई दरें 28 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि होम लोन दरों में कटौती का निर्णय विभिन्न होम लोन योजनाओं पर लागू होगा, जिसमें न्यू फिक्स्ड 10 योजना को भी शामिल किया गया है। एलआईसी हाउसिंग प्राइम लेंडिंग रेट यानी एलएचपीएलआर में की जाने वाली यह कटौती वर्तमान और नए उधारकर्ताओं दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे होम लोन ज्यादा किफायती हो जाएगा।
28 अप्रैल से लागू होंगी संशोधित ब्याज दरें
कंपनी के मुताबिक होम लोन लेने वालों के लिए संशोधित ब्याज दरें अब 8 फीसदी से शुरू होंगी, जो 28 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगी। एलएचपीएलआर सभी प्रकार के ऋणों पर ब्याज दरों को निर्धारित करने के लिए बेंचमार्क दर के रूप में कार्य करता है। दरअसल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है, जो एलआईसी की सहायक कंपनी है। ये कंपनी मुख्य रूप से लोगों को आवास ऋण प्रदान करती है, जो आवासीय घर यानी फ्लैट खरीदने या बनाने के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड