World's Billionaires List 2025: दुनिया भर के शेयर बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच विश्व के टॉप अरबपतियों (World's Top Billionaires) की लिस्ट में उलटफेर देखने को मिला है। ओरेकल ( Oracle) के संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन ( Larry Elison ) ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 80 साल के लैरी एलिसन की कुल संपत्ति $258.8 बिलियन हो गई है, जिससे वह दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि एलन मस्क (Elon Musk) $410.8 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स के वार्षिक बिलियनेयर इंडेक्स में एलिसन $192 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर थे। गुरुवार को एलिसन की संपत्ति में 26 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई, जो अरबपतियों के बीच सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है। संपत्ति में इस उछाल ने उन्हें Amazon के चेयरमैन जेफ बेजोस ($228 बिलियन) और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ($239 बिलियन) से आगे निकलने गए। संपत्ति में इस वृद्धि के साथ, लैरी एलिसन अब फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
दरअसल ओरेकल ने हाल ही में ओपनएआई और सॉफ्टबैंक के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट स्टारगेट के तहत एआई विकास के लिए अमेरिकी सरकार के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 80 साल की उम्र में एलिसन अभी भी ओरेकल के अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने 1977 में कंपनी की स्थापना की और 2014 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में, ओरेकल ने कई प्रमुख अधिग्रहणों के माध्यम से सफलता प्राप्त की है, जिसमें 2021 में स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी कंपनी सेर्नर का 28.3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण भी शामिल है।
Elon Musk (एलोन मस्क )
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ, 407 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में विवादास्पद ट्वीट पर हाल ही में सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने के बाद उनकी संपत्ति में लगभग 191 मिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।
Larry Elison (लैरी एलिसन )
ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन 243 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Mark Zuckerberg (मार्क ज़ुकेरबर्ग)
फेसबुक के सह-संस्थापक 41 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग, हाल ही में अपनी संपत्ति में गिरावट के बावजूद 235.7 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर बने रहे।
Jeff Bezos (जेफ बेज़ोस)
226.8 बिलियन डॉलर के साथ अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस चौथे स्थान पर हैं।
Warren Buffett (वॉरेन बफे)
152.1 बिलियन डॉलर के साथ 94 वर्षीय अमेरिकी निवेशक और व्यवसायी वॉरेन बफेट 5वें स्थान पर हैं। वे दुनिया से सबसे बुजुर्ग और सबसे सम्मानित अरबपतियों में से एक हैं।
Top 10 Richest People टॉप-10 अरबपतियों की सूची
गूगल टेक दिग्गज लैरी पेज छठवें जबकि टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में कभी दुनिया के सबसे अमीर इंसान रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) $141.5 बिलियन के साथ 7वें स्थान पर हैं। इसके अलावा सर्गेई ब्रिन आठवें, Microsoft के स्टीव बाल्मर 9वें और NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) 10वें स्थान पर है। हुआंग की कुल संपत्ति $123.9 बिलियन है।
अन्य प्रमुख खबरें
RBI Repo Rate: नहीं कम होगी आपके लोन की EMI, आरबीआई ने नहीं घटाया रेपो रेट
LPG Price Hike: दिवाली से पहले बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
शिरीष चंद्र मुर्मू RBI के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त, तीन साल का होगा कार्यकाल
Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़ गये दाम
अब आतंकियों को ट्रेनिंग देगी पाकिस्तानी सेना ! जैश, हिजबुल और लश्कर पर होगा डायरेक्ट कंट्रोल
भारतीय शेयर बाजार: नई दिशा की ओर, RBI बैठक और वैश्विक घटनाओं पर टिकी चाल
अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों पर भारी दबाव
Stock Market news updates: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, स्मॉल और मिडकैप में दिखा जोश
Analysis: दीपावली से दीपावली तक सोना-चांदी बना निवेशकों का सोना: एक साल में 43 प्रतिशत तक का रिटर्न
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, दबाव में एशिया के बाजार
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी शेयरों पर दबाव, निवेशकों की सतर्कता बढ़ी
जीएसटी सुधार से देश में कारोबार करना होगा आसान, जीडीपी 20 लाख करोड़ रुपए बढ़ेगी : अश्विनी वैष्णव
डीआईआई ने रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, 2025 के मात्र 9 महीनों में 2024 का आंकड़ा पार