नई दिल्लीः केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना रंग ला रही है। देश में आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करने वाले खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली बार खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 11 वर्षों में खादी के उत्पादन में 347 फीसदी के उछाल आने के साथ ही चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है। दूसरी तरफ खादी की बिक्री में 447 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ ही पांच गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।
केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने खादी और ग्रामोद्योग के वित्त वर्ष 2024-25 के अनंतिम आंकड़े जारी किये हैं, जिसमें बताया गया है कि 11 वर्षों में कुल रोजगार सृजन के क्षेत्र में 49.23 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि 1.94 करोड़ लोगों को केवीआईसी के माध्यम से रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि खादी-ग्रामोद्योग भवन नई दिल्ली का कारोबार पहली बार रिकॉर्ड 110.01 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है।
केवीआईसी ने वित्त वर्ष 2024-25 में उत्पादन, बिक्री और नए रोजगार सृजन का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस शानदार प्रदर्शन ने निश्चित तौर पर वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ा योगदान दिया है। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और एमएसएमई मंत्रालय के मार्गदर्शन में केवीआईसी की योजनाएं और उपलब्धियां ‘विकसित भारत’ की सशक्त आधारशिला बन गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड