नई दिल्लीः केंद्र सरकार की बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिशें कामयाब होती दिख रही हैं। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर मई महीने में सबसे निचले स्तर पर 0.39 पर पहुंच गई है। यह पिछले 14 महीनों में महंगाई का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। इससे पूर्व अप्रैल में महंगाई दर 0.85 प्रतिशत थी।
देश भर में थोक महंगाई दर सें पिछले तीन महीनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले मई 2024 में थोक महंगाई दर 2.74 प्रतिशत थी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, मई 2025 में खाद्य, ईंधन और प्राथमिक वस्तुओं सहित ज्यादातर श्रेणियों में महंगाई कम हुई है। पिछले महीने में खाद्य वस्तुओं में थोक महंगाई दर घटकर 1.72 प्रतिशत तक आ गई है, जो कि अप्रैल में 2.55 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस तरह देश में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार कमी आ रही है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स पर महंगाई दर मई में 2.04 प्रतिशत रही है, जो कि अप्रैल में 2.62 प्रतिशत थी। खाद्य वस्तुओं में लगभग हर कैटेगरी में महंगाई दर में कमी आई है। आंकड़ों पर गौर करें, तो मई में सब्जियों की महंगाई दर घटकर-21.62 प्रतिशत तक आ गई है, जबकि अप्रैल में सब्जियों की महंगाई दर -18.26 प्रतिशत थी। इसी प्रकार मई में दालों की महंगाई दर-10.41 प्रतिशत, गेहूं की महंगाई दर 5.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, आलू और प्याज की महंगाई दर क्रमशः -29.42 प्रतिशत और -14.41 प्रतिशत रही।
मांसाहारी खाद्य पदार्थों में अंडे, मांस और मछली की महंगाई दर अप्रैल में-0.29 प्रतिशत से घटकर मई में -1.01 प्रतिशत हो गई। यही हाल मई में ईंधन और ऊर्जा पर महंगाई दर का भी रहा है। मई में ईंधन और ऊर्जा पर महंगाई दर (-)2.27 प्रतिशत थी। यह अप्रैल में (-) 2.18 प्रतिशत दर्ज की गई थी। प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर मई में घटकर (-) 2.02 प्रतिशत तक आ गई है, जो कि अप्रैल में (-) 1.44 प्रतिशत थी। थोक मूल्य सूचकांक मुख्य महंगाई दर, जिसमें फूड और फ्यूल शामिल नहीं होता है, वह भी कम हो गया है। यह अप्रैल में 1.5 प्रतिशत था, लेकिन मई में घटकर 0.9 प्रतिशत तक आ गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड